ज्ञानाधारित बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था में दिन-प्रतिदिन के व्यावसायिक निर्णयों में उभरती हुई प्रवृत्तियां केंद्रीय विचार है। नये उत्पाद, प्रौद्योगिकियां और सृजनात्मक डिज़ाइन लगभग प्रतिदिन बाज़ार में प्रकट हो रहे हैं और ये मानवीय अभिनव परिवर्तनों तथा सृजनात्मकता का परिणाम है। प्राय: लघु और मध्यम आकार के उद्यम ही इन अभिनव परिवर्तनों को बढ़ावा दे रहे हैं। उनकी कुछ नया और सृजनात्मक करने की क्षमता का सदैव ही पूरा दोहन नहीं हो पाता क्योंकि अधिकांश लघु और मध्यम उद्यमों को इस बात की जानकारी ही नहीं है कि ये उभरती हुई प्रवृत्तियां किस प्रकार उनकी सहायता और सुरक्षा कर सकती
हैं।
विश्व व्यापार संगठन
इस संगठन की स्थापना 1.1.1995 को 135 सदस्य देशों द्वारा नियम आधारित गैट बातचीत के निष्कर्ष के रूप में की गई थी। विश्व व्यापार संगठन के मूलभूत सिद्धांत निम्नलिखित हैं :-
-
देशों के बीच कोई भेदभाव नहीं : सर्वाधिक वरीयताप्राप्त राष्ट्र का दर्जा
-
मुक्त व्यापार : बातचीत के माध्यम से धीरे-धीरे
-
पूर्वानुमेय : बाध्यकारिताओं के माध्यम से
-
प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहन
बौद्धिक सम्पदा अधिकार
एक अधिकार जो मस्तिष्क की सृजनात्मकता और एक निश्चित समय तक इसके विशिष्ट दोहन के लिए है। बौद्धिक सम्पदा अधिकार दो प्रकार के हैं :
- कॉपीराइट - लेखकों, निष्पादकों का कार्य
- औद्योगिक सम्पदा अधिकार - विशिष्ट चिह्नों की सुरक्षा, उत्पादन हेतु प्रेरणा से बचाव
आई एस ओ 9000
अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आई एस ओ) अंतर्राष्ट्रीय मानकों और संबद्ध गतिविधियों के साथ-साथ सदृश्य मूल्यांकन जैसे परीक्षण, निरीक्षण, लेबारेटरी प्रत्यायन, प्रमाणन और
गुणवत्ता मानक सम्मिलित हैं, के उन्नयन और विकास के लिए उत्तरदायी है।
आई एस ओ 9000 श्रृंखला मानकों को लगभग 45 देशों ने अपनाया है और भारतीय संदर्भ में भारतीय मानक ब्यूरो 14000 श्रृंखला इसका समकक्ष मानक है। संयुक्त राज्य अमेरिका में इस श्रृंखला को एएनएसआई/एएसक्यूसीक्यू 9000 श्रृंखला के रूप में जाना जाता है।
सीडो लघु उद्योग क्षेत्र के लिए गुणवत्ता उन्नयन/पर्यावरण प्रबंधन पर एक योजना, आईएसओ 9000 प्रमाणित इकाई के रूप में पंजीकरण हेतु फार्म भरने के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप उपलब्ध कराता है।
लघु और मध्यम उद्यमों हेतु अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क
जून, 2000 में अंगीकार किए गए "लघु और मध्यम उद्यम नीतियों पर बोलोग्ना चार्टर में" लघु और मध्यम उद्यमों पर प्रथम ओईसीडी मंत्रिस्तरीय कॉन्फ्रेंस में भाग लेते हुए राष्ट्रों की सरकारों के मंत्रियों और प्रतिनिधियों ने इटली के उस प्रस्ताव का स्वागत किया जिसमें वित्तपोषण और एक आवश्यक मूल्यांकन करने के साथ-साथ लघु और मध्यम उद्यमों के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क के संभावित डिज़ाइन और विकास को परिभाषित करने का प्रस्ताव किया गया था।
राष्ट्रीय कार्यक्रम
संयुक्त राष्ट्र आद्योगिक विकास संगठन के सहयोग से सीडो ने भारत में कुछ चुने हुए क्षेत्रों जैसे
खिलौने,
प्रस्तर,
मशीन टूल्स,
हैंड टूल्स और
तालों के विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रारंभ किए हैं। इन राष्ट्रीय कार्यक्रमों की अनुमानित लागत 6.6 मिलियन अमेरिकी डालर है।
बारकोडिंग
अंतर्राष्ट्रीय नम्बरिंग स्टैंडर्ड को प्रयोग करते हुए बारकोडिंग पर एक प्रदर्शन इस विषय पर संक्षिप्त जानकारी प्रदान करता है।
अंतर्राष्ट्रीय नम्बरिंग स्टैंडर्ड को प्रयोग करते हुए बारकोडिंग पर एक प्रदर्शन इस विषय पर संक्षिप्त जानकारी प्रदान करता है।
.