|
|
|
पर जाएं।बौद्धिक संपदा अधिकारों के व्यापार संबंधी पहलू
एक बौद्धिक संपदा अधिकार क्या है?
बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रकार बौद्धिक संपदा अधिकारों की विशेषताएं सामान्य सिद्धांत बौद्धिक संपदा अधिकारों का प्रवर्तन विवादों का समाधान संक्रमण काल
एक बौद्धिक संपदा अधिकार क्या है?
एक अधिकार जो मस्तिष्क की सृजनात्मकता और एक निश्चित समयावधि तक इसके विशिष्ट दोहन के लिए है।
बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रकार
लेखकों, कलाकारों के कार्य
विशेष चिह्नों की संरक्षा
उत्पादन प्रेरणा से संरक्षा
बौद्धिक संपदा अधिकारों की विशेषताएं
- बौद्धिक संपदा आर्थिक रूप से मूल्यवान सूचना है।
-
बौद्धिक संपदा अधिकार अन्य व्यक्तियों को सृजित सूचना का प्रयोग करने से रोकने अथवा उन शर्तों जिन पर इसे प्रयोग किया जा सकता है, को तय करने का वैधानिक रूप से लागू अधिकार हैं।
-
विभिन्न बौद्धिक संपदा अधिकारों को संरक्षण देने के लिए ट्रिप्स एक समान न्यूनतम मानकों और अवधियों का निर्धारण करता है।
सर्वाधिक वरीयताप्राप्त राष्ट्र और राष्ट्रीय व्यवहार।
सामान्य सिद्धांत
-
औद्योगिक पेटेंट पर पेरिस समझौता, कॉपीराइट पर बर्न समझौता, इंटिग्रेटिड सर्किट से संबंधित बौद्धिक अधिकारों पर रोम समझौता और संधि
- विदेशियों के विरुद्ध और विदेशी राष्ट्रों के मध्य कोई भेदभाव नहीं।
-
अधिकारों के समापन की अवधारणा।
-
न्यायिक क्षेत्र की अवधारणा।
-
विवाद का समाधान बीच में नहीं आता बशर्ते कि सर्वाधिक वरीयताप्राप्त राष्ट्र और राष्ट्रीय व्यवहार।
बौद्धिक संपदा अधिकारों का प्रवर्तन
-
घरेलू प्रवर्तन प्रावधानों को लागू करने के लिए ट्रिप्स पहला विश्व व्यापार संगठन समझौता है।
-
संस्थागत प्रक्रम, प्रक्रियाएं और उपाय सुझाना जिन्हें सदस्य आत्मसात कर सकें।
-
बौद्धिक संपदा अधिकारों के धारकों को नागरिक कानूनों के अंतर्गत राहत पाने में सक्षम बनाना।
-
जाली, नकली और अन्य सामान जो बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन करते हैं, को सीमा-शुल्क अधिकारियों द्वारा जारी करने से रोकना।
- जालसाजों और नक्कालों को अपराध कानूनों के अंतर्गत सजा दिलाना।
विवादों का समाधान
संक्रमण काल
-
विकसित देश - 1.1.1996
-
विकासशील देश - 1.1.2000 यदि प्रौद्योगिकी के एक क्षेत्र को पेटेंट संरक्षा उपलब्ध नहीं होती। 1.1.2005 मेलबॉक्स और ईएमआरएस की शर्त पर।
-
संक्रमण अर्थव्यवस्थाएं - उपरोक्तानुसार, यदि अपने बौद्धिक संपदा अधिकार कानूनों में सुधार करने में वे समस्याओं का सामना कर रहे हों।
- एलडीसीएस - 1.1.2005 विकसित देश एलडीसीएस को प्रौद्योगिकी के स्थानांतरण के लिए प्रोत्साहन प्रदान करेंगे।
-
सर्वाधिक वरीयताप्राप्त राष्ट्रों और राष्ट्रीय व्यवहारों के लिए कोई संक्रमण अवधि नहीं।
ट्रिप्स यूनिवर्स में सात बौद्धिक संपदा अधिकार
पेटेंट
पेंटेट करने योग्य क्या हो सकता है?
-
नया, अस्पष्ट, एक आविष्कारक कदम शामिल हो, औद्योगिक रूप से लागू करने में सक्षम।
-
पेटेंटों के अपवाद: यदि यह लोक व्यवस्था अथवा लोक सदाचार को क्षति पहुंचाता हो, मानव, पशु अथवा पादप जीवन को क्षति पहुंचाता हो, पर्यावरण को क्षति पहुंचाता हो।
जो पेटेंट करने योग्य नहीं है
-
नैदानिक, चिकित्सीय और शल्य-चिकित्सीय विधियां
-
माइक्रो-ऑर्गानिज्म को छोड़कर पेड़-पौधे, पशु और अनिवार्य जैवकीय पक्रियाएं, और पेड़-पौधों तथा पशुओं का गैर-जैवकीय उत्पादन
पेंटेट क्यों?
कब बिना प्राधिकरण के पेटेंट का प्रयोग किया जा सकता है
-
राष्ट्रीय आपातकाल अथवा लोगों के गैर-वाणिज्यिक उपयोग के लिए कुछ अन्य चरम अत्यावश्यकता।
-
जब प्रयोगकर्ता जायज वाणिज्यिक शर्तों पर स्वामी से प्राधिकरण प्राप्त करने में काफी प्रयासों के बाद भी असफल रहे।
-
आश्रित पेटेंट.
निर्माण द्वारा कार्य करने में असफलता अथवा मांग की पूर्ति करने में अक्षमता पर राज्य अनिवार्य लाइसेंस दे सकते हैं।
भारत का पेटेंट अधिनियम
विकासशील देशों के लिए कठिनाइयां
-
पेटेंट के लिए आवेदन : 54000 (1997), औद्योगिक देश 97 प्रतिशत, विकासशील देशों में पेटेंट विकसित देशों के निवासियों का 80 प्रतिशत।
लाभ वार्ता: मलेरिया के टीके/बेहतर फसलों की तुलना में कॉस्मेटिक ड्रग्स और धीमे पकने वाले टमाटर को उच्च प्राथमिकता।
बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ कड़े नियंत्रण - छोटी कंपनियों को कठिनाई होती है।
- कड़े बौद्धिक संपदा अधिकार वाला शासन प्रौद्योगिकी के स्थानांतरण की लागत को बढ़ा देता है।
जैव-नकल: विकासशील देशों से विकसित देशों को शताब्दियों के पारंपरिक ज्ञान की गुपचुप चोरी।
घटिया प्रक्रियाएं अधिक महंगे उत्पादों के साथ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रयुक्त नहीं की जा सकतीं। कोई रिवर्स इंजीनियरिंग नहीं।
भारतीय फर्मों को 20 वर्षों तक विदेशी पेटेंट धारकों को रॉयल्टी देनी होगी, आज की तरह स्वतंत्रता से उत्पादन नहीं कर सकते।
ड्रग्स और दवाओं के मूल्य में वृद्धि।
- घरेलू अनुसंधान और विकास के लिए अधिक निवेश की आवश्यकता।
बहुराष्ट्रीय कंपनियां - प्रौद्योगिकीय सघनता, लघु और मध्यम उद्यम इकाइयां अधिक अनुसंधान और विकास - क्योंकि उत्पाद के मुकाबले प्रौद्योगिकी अधिक महत्वपूर्ण बन गई है।
कॉपीराइट
ट्रेडमार्क
-
कोई चिह्न जो एक उपक्रम की वस्तुओं अथवा सेवाओं को दूसरों की वस्तुओं अथवा सेवाओं से भिन्न करने में सक्षम हो, एक ट्रेड मार्क बन सकता है।
-
अवधि सात वर्ष
-
यदि पंजीकरण के लिए प्रयोग की शर्त हो तो तीन वर्ष तक प्रयोग न करने पर रद्द कर दिया जाएगा।
भूभौतिकीय सूचक
-
दो उद्देश्य: लोगों को गुमराह करने और गलत प्रतिस्पर्धा से बचाना।
- सूचक जो एक विशेष क्षेत्र में पैदा होने वाले एक उत्पाद को चिह्नित करते हों और जहां गुणवत्ता अथवा प्रतिष्ठा इसके विशेष स्थान में निहित हो। उदाहरणार्थ: दार्जिलिंग चाय, देहरादून चावल, स्कॉच व्हिस्की/शैंपेन।
-
सदस्यों को एक उत्पाद के नाम अथवा प्रस्तुति जिससे यह संकेत मिलता है कि उत्पाद अपने वास्तविक मूल स्थान से भिन्न स्थान पर पैदा हुआ है, के प्रयोग को रोकने की आवश्यकता है।
भूभौतिकीय सूचक, वाइन और स्प्रिट
औद्योगिक डिज़ाइन
-
नये और मूल औद्योगिक डिज़ाइनों को संरक्षण दिया जाएगा। "लुक्स", "शेप", "ऑर्नामेंटेशन", "पैटर्न", "कॉन्फिगरेशन"।
-
अनिवार्य रूप से तकनीकी और कार्यात्मक डिज़ाइनों को विशेष रूप से बाहर रखा गया है।
-
संरक्षण की अवधि दस वर्ष।
इंटिग्रेटिड सर्किट के लेआउट डिज़ाइन
-
इंटिग्रेटिड सर्किट के संदर्भ में बौद्धिक संपदा पर संधि का पुनर्स्वीकरण। अमेरिकी हार्डवेयर/सॉफ्टवेयर उद्योग द्वारा लॉबिंग की गई।
-
एक संरक्षित लेआउट का पुनरोत्पादन, अधिकारधारक की अनुमति के बिना एक लेआउट डिज़ाइन अथवा एक इंटिग्रेटिड सर्किट जिसमें एक संरक्षित लेआउट शामिल हो अथवा एक वस्तु जिसमें ऐसा एक इंटिग्रेटिड सर्किट शामिल हो, को वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए निर्यात, बिक्री अथवा अन्य तरीके से वितरण करना संभव नहीं है।
-
निजी उद्देश्यों, मूल्यांकन, विश्लेषण, अनुसंधान और अध्यापन के लिए पुनरोत्पादन की अनुमति है।
गुप्त सूचना
- एक ऐसा सिस्टम सृजित करता है जिसके द्वारा गुप्त सूचना के धारक को सरकार अथवा अन्य निकायों के साथ सूचना को बांटने के लिए विवश नहीं किया जा सकता।.
-
जहां गुप्त सूचना (रसायनों और भेषजों की सर्वोत्तम रिपोर्टें) सरकार को दी जाती है, डाटा को गुप्त रखना होगा।
-
"गुप्त" सूचना: सामान्यत: अज्ञात सूचना, जिसका वाणिज्यिक मूल्य हो, सूचना को नियंत्रित करने वाले व्यक्ति ने इसे गुप्त रखने के लिए कदम उठाए हों।

संबद्ध लिंक:
सामान्य बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न
बौद्धिक संपदा अधिकार पर बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न
विश्व व्यापार संगठन पर बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न
पेटेंट पर बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न
ट्रेडमार्क पर बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न
विश्व बौद्धिक संपदा संगठन ने लघु उद्योग विकास संगठन को मान्यता दी
|