भारतीय ताला उद्योग के विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम


  • प्रमुख सहभागी::

    · विकास आयुक्त (लघु उद्योग) का कार्यालय, भारतीय
    लघु उद्योग विकास बैंक, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम
    अखिल भारतीय ताला निर्माता संघ - अलीगढ़
    (उत्तर प्रदेश), डिंडिगल ताला कामगार औद्योगिक
    सहकारी सोसायटी, डिंडिगल (आंध्र प्रदेश)

  • कार्यक्रम के उद्देश्य :

    1. भारतीय ताला उद्योग का प्रौद्योगिकीय उन्नयन

    2. राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम तकनीकी सेवा विस्तार केंद्र, अलीगढ़ का उन्नत टूल रूम और प्रशिक्षण तथा परीक्षण केंद्र के स्तर तक उन्नयन जिसमें ताला उद्योग द्वारा प्रयुक्त विद्यमान प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकी का अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक उन्नयन किया जाएगा।
    3. (क) पिन सिलिंडर मैकेनिज्म के विकास के लिए भारतीय आवश्यकताओं के अनुसार अलीगढ़ केंद्र पर एसपीएम की स्थापना।

      (ख) डिंडिगल, तमिलनाडु के ताला कारीगरों के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का सृजन करना।
    4. अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय मेलों में भाग लेकर एक विपणन नेटवर्क की स्थापना करना तथा खुदरा विक्रेता विकास कार्यक्रम। बड़े ताला निर्माताओं (गोदरेज़ आदि) को तालों के पुर्जों की आपूर्ति करना।

  • बजट :

  

 

अमेरिकी डॉलर (मिलियन)

(रुपये में)

भारत सरकार

0.60

2,76,00,000

आईसीएएमटी/संयुक्त राष्ट्र

0.12

55,20,000

औद्योगिक विकास संगठन

0.10

46,00,000

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक

0.38

1,74,80,000

दानदाता/राज्य सरकार सहित भागीदार
(आईसीएएमटी/संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन द्वारा व्यवस्था की जाएगी)

-------------

------------------

 

1.20

5,52,00,00


  • वर्तमान स्थिति:

    1. 21 सितंबर, 2001 को संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन के साथ परियोजना दस्तावेज और ट्रस्ट फंड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।

    2. राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम को कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है।

    3. केंद्रीय निर्माण प्रौद्योगिकी संस्थान, बंगलौर आवश्यक डिज़ाइन/तकनीकी निवेश प्रदान करने के लिए सहमत है।

    4. डिंडिगल ताला कामगार औद्योगिक सहकारी सोसायटी लिमिटेड, डिंडिगल के 25 कारीगरों को राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के तकनीकी सेवा केंद्र, अलीगढ़ से ताला बनाने की प्रौद्योगिकी का प्रशिक्षण दिलाया गया।

    5. कोडेसिया मेला, कोयम्बतूर में लघु ताला निर्माताओं की भागीदारी।

    6. अभी तक अपर सचिव एवं विकास आयुक्त (लघु उद्योग) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ताला उद्योग विकास कार्यक्रम की संचालन समिति की दो बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं।

    7. जिन इकाइयों ने पहले ही पिन-सिलिंडर प्रौद्योगिकी को अपना लिया है, उनके कोर ग्रुप के गठन के लिए कदम उठाए गए।

    8. भवन निर्माण सामग्री और प्रौद्योगिकी उन्नयन परिषद्, नई दिल्ली द्वारा वेनेजुएला में आयोजित भवन निर्माण सामग्री प्रदर्शनी में ताला निर्माता इकाइयों द्वारा सहभागिता।

    9. लघु उद्योग सेवा संस्थान चैन्नै, आईसीएएमटी द्वारा डिंडिगल में डिंडिगल ताला कारीगरों द्वारा आयोजित विशेष उद्यमशीलता विकास कार्यक्रम।

    10. राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के तकनीकी सेवा विस्तार केंद्र, अलीगढ़ में लघु ताला निर्माता इकाइयों के लिए बेहतर निर्माण पद्धतियों पर प्रशिक्षण का आयोजन।

    11. राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के तकनीकी सेवा केंद्र, अलीगढ़ और सामान्य सुविधा केंद्र, डिंडिगल के उन्नयन से संबंधित कार्य प्रगति पर है।

    12. 3 से 28 मार्च, 2003 तक लघु ताला निर्माताओं के लिए राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम, अलीगढ़ में टूल और डाई मेकिंग पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    13. 9 से 12 मार्च 2003 तक 11 लघु ताला निर्माताओं के एक व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल की कोलोन (जर्मनी) की यात्रा प्रायोजित की गई।

    14. अलीगढ़ और डिंडिगल के लघु ताला निर्माताओं ने प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित टेकमार्ट नवंबर 2002 और 2003 में सहभागिता की।

    15. डॉ. पी.ए. जोशी, ताला विशेषज्ञ ने अलीगढ़ में ताला प्रौद्योगिकी मैपिंग पर लघु ताला निर्माताओं का मार्गदर्शन किया।

    16. 16 जून, 2003 को राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम, अलीगढ़ में ताला मानकीकरण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    17. टीडीएसपी (संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन) ने 5 अगस्त 2003 से 20 अगस्त 2003 तक 5 चुनिंदा ताला निर्माण इकाइयों में पिन सिलिंडर प्रौद्योगिकी को विकासित करने पर वरिष्ठ विशेषज्ञ सेवाएं जर्मनी के डॉ. नार्बर्ट ग्राबोश की व्यवस्था की।