|
किसी भी व्यक्ति के लिए एक लघु उद्योग इकाई स्थापित करने की बात सोचने के लिए अविभावी कारण को एक शब्द में समेटा जा सकता है - अवसर। यदि कोई पर्याप्त अधिशेष सृजन के संदर्भ में उत्पाद अथवा सेवा प्रदान करने का अवसर देखता है तो एक रास्ता लघु उद्योग इकाई प्रारंभ करने के रूप में है। यदि कोई इस उक्ति - लघुता में सुंदरता है - पर विश्वास करता हो तो यह एक पूर्ण सत्य है।
अवसर उन विचारों से उभरते हैं जो मित्रों और पड़ोसियों के जीवन के प्रति सोच के दौरान आते हैं। यह उन उत्पादों और सेवाओं के बारे में
विचार सृजित कर सकता है जो चीज़ों को सरल बना सकती हैं और लोगों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना सकती हैं।
|