राज्य
नीति

अंडमान-निकोबार

9. विपणन सहायता

उत्पादों के विपणन को अति लघु और लघु उद्योगों के लिए सबसे कमज़ोर कड़ी माना जाता है। पोर्ट ब्लेयर में सरकारी कॉटेज एम्पोरियम (सागरिका) और कार निकोबार में कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम के माध्यम से लघु, कुटीर और हस्तशिल्प इकाइयों को विपणन सहायता दी जाती है। लघु, कुटीर और हस्तशिल्प इकाइयों को द्वीपसमूह और मुख्य भूमि पर आयोजित प्रदर्शनियों/मेलों में भाग लेने के लिए भी सहायता प्रदान की जाती है। उत्पादों के विपणन में औद्योगिक इकाइयों की सहायता करने के लिए दिल्ली, कोलकाता और चेन्नै में एम्पोरियम खोलने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वीपसमूह में निर्मित उत्पादों की निर्यात संभावनाएं खोजने के लिए बाज़ार अध्ययन कराने का प्रस्ताव भी कर रहा है।

प्रशासन सभी पंजीकृत लघु उद्योग इकाइयों को 15 प्रतिशत मूल्य वरीयता प्रदान कर रहा है। उन्हें पेशगी राशि/जमानती जमा से छूट दी गई है और निविदा दस्तावेज नि:शुल्क दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, संघशासित क्षेत्र प्रशासन सरकारी विभागों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए केवल स्थानीय लघु उद्योग इकाइयों से खरीदे जाने के लिए उत्पादों की एक सूची तैयार करने का भी प्रस्ताव करता है।