राज्य
नीति

अंडमान-निकोबार

15. प्रक्रियाओं का सरलीकरण

प्रशासन ने प्रक्रियाओं के सरलीकरण के लिए अनेक कदम उठाने का निर्णय किया है ताकि परियोजनाओं के समयबद्ध निपटान और त्वरित कार्यान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके।

  1. प्रशासन सभी पारिस्थितिकीय सापेक्ष उद्योगों के लिए पंजीकरण/लाइसेंस नीति की उदारीकृत प्रणाली को अपनाएगा।
  2. प्रशासन उद्योगों के संबंध में भू-परिवर्तन प्रीमियम को आवासीय स्थलों पर लागू परिवर्तन दरों, जो काफी अधिक हैं, से पृथक करने पर विचार करेगा।
  3. राज्य सरकार/वित्तीय संस्थान से वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए भूमि और अन्य अचल संपत्तियों को गिरवी रखने के लिए विद्यमान स्टाम्प शुल्क काफी अधिक है। प्रशासन लघु और अति लघु औद्योगिक इकाइयों को स्टाम्प शुल्क से छूट देने पर विचार करेगा।
  4. यद्यपि, पोर्ट ब्लेयर को एक निर्यात पत्तन के रूप में घोषित किया गया है, तथापि द्वीपसमूह पर प्रत्यक्ष निर्यातों के लिए अभी तक कोई संरचनात्मक ढांचा नहीं है। प्रशासन इस क्षेत्र से अन्य देशों को प्रत्यक्ष निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक और संरचनात्मक सुविधाएं सृजित करने का प्रयास करेगा। यह अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह एकीकृत विकास निगम को एक निर्यात गृह के रूप में मनोनीत करने के लिए मामले को भारत सरकार के साथ उठाएगा और सीमा-शुल्क विभाग से अंतरराष्ट्रीय निर्यात कार्गो का मूल्यांकन और संचालन करने के लिए पोर्ट ब्लेयर में अपने कार्यालय का उन्नयन करने के लिए अनुरोध करेगा।
  5. लघु उद्योग इकाइयों को समय पर मुख्य भूमि से द्वीप समूह पर कच्चे माल और द्वीप समूह से मुख्य भूमि को तैयार माल के यानांतरण में प्राय: कठिनाई होती है जिसका परिणाम लंबे अंतरालों के लिए उत्पादन पर रोक, उच्च कार्यशील पूंजी लागत, असमय विपणन के कारण लाभदायकता पर बुरा प्रभाव होता है। इन कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन औद्योगिक कच्चे माल और तैयार वस्तुओं के परिवहन के लिए मुख्य भूमि और अंतरभूमि मार्गों पर चलने वाले प्रशासन के सभी यात्री-सह-माल पोतों में 10-15 प्रतिशत कार्गो स्थान निर्धारित करने का प्रस्ताव करता है।

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में उद्योगों के विकास के लिए कार्यरत एजेंसियों की सूची

  1. उद्योग निदेशालय, पोर्ट ब्लेयर
  2. जिला उद्योग केंद्र, पोर्ट ब्लेयर
  3. लघु उद्योग सेवा संस्थान (शाखा), पोर्ट ब्लेयर
  4. अंडमान-निकोबार परामर्शी केंद्र (एनकॉन), पोर्ट ब्लेयर
  5. अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह एकीकृत विकास निगम (एनीडको), पोर्ट ब्लेयर
  6. अंडमान-निकोबार खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड, पोर्ट ब्लेयर
  7. नारियल विकास बोर्ड, पोर्ट ब्लेयर
  8. कॅयर बोर्ड, पोर्ट ब्लेयर
  9. भारतीय मत्स्य सर्वेक्षण, पोर्ट ब्लेयर
  10. राजकीय पॉलीटेक्निक, पोर्ट ब्लेयर
  11. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पोर्ट ब्लेयर
  12. हस्तशिल्प, विपणन और सेवा विस्तार केंद्र, लाम्बा लाइन, पोर्ट ब्लेयर