राज्य
नीति

मेघालय

संवेगी क्षेत्रों के रूप में चिह्नित उद्योग

मेघालय में उपलब्ध औद्योगिक अवसरों और संभावनाओं के आधार पर निम्नलिखित औद्योगिक क्षेत्रों को संवेगी क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया गया है:

  1. कृषि आधारित उद्योग

    कृषि आधारित उद्योगों में मेघालय को एक प्रतिस्पर्धात्मक अग्रता प्राप्त है। राज्य सरकार भी बागवानी और कृषि संबंधी उत्पादों के उत्पादन के उन्नयन हेतु विभिन्न विकास कार्यक्रमों का कार्यान्वयन कर रही है। इस पर बल देते हुए, राज्य सरकार कृषि आधारित उद्योगों को प्राथमिकता देना जारी रखेगी जो न केवल राज्य के कृषि संबंधी आधार को सुदृढ़ बनाएगा अपितु रोज़गार अवसरों में भी बढ़ोतरी करेगा। राज्य सरकार कृषि उत्पाद उगाने वालों और प्रसंस्करण करने वालों के मध्य उपयुक्त संपर्क स्थापित करने में सहायता करेगी।

    मेघालय में निम्नलिखित कृषि आधारित इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाएगा:

    • क. बागवानी आधारित इकाइयां

      राज्य में ऐसी बागवानी आधारित इकाइयों में खाद्य प्रसंस्करण, मशरूम की खेती और प्रसंस्करण सम्मिलित होगा। इन सभी उत्पादों का न केवल राज्य और समस्त भारत में अपितु पड़ोसी देशों में भी अच्छा बाज़ार है।

      ख. जैव-प्रौद्योगिकी आधारित इकाइयां

      मेघालय में जैव-प्रौद्योगिकी आधारित चुनिंदा उद्योगों की स्थापना के लिए बहुत अधिक संभावनाएं हैं। यह उद्योग अनिवार्य रूप से ज्ञान आधारित है और न्यूनतम संसाधनों तथा सीमित परिवहन संरचनाओं के साथ संचालित हो सकता है।

      ग. टिश्यू कल्चर और आर्किड इकाइयां

      भारत में आर्किड की 1300 किस्में हैं जिनमें से 150 मेघालय में पाई जाती हैं। राज्य में आर्किड की खेती को व्यापक स्तर पर शुरू किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में आर्किड का अच्छा मूल्य मिलता है। टिश्यू कल्चर के माध्यम से एक बेहतर और वैज्ञानिक तरीके से बड़े स्तर पर वाणिजियक दोहन को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसी प्रकार पुष्पोत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

      घ. मसाले ओलिओरेजिन और अन्य सुगंधित तेल इकाइयां

      मेघालय के विभिन्न भागों में अनेक मसाले और सुगंधित पौधे उगते हैं। इन्हें मसालेदार तेल, ओलिओरेजिन और अन्य सुगंधित तेलों जैसी उच्च मूल्य वाली निर्यात वस्तुओं के उत्पादन में प्रयोग किया जा सकता है। राज्य सरकार इस क्षेत्र में इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित करेगी।

      ङ. औषधीय पौधे, चाय और रबर

      औषधीय पौधों के विकास के लिए मेघालय में अच्छी गुंजाइश है। वाणिज्यिक रूप से सक्षम औषधीय पौधों का चिह्नांकन किया जाएगा और उनकी संभावनाओं का मूल्यांकन किया जाएगा जिसके आधार पर ड्रग्स और फार्मास्युटिकल इकाइयों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

      चाय और रबर की खेती के लिए मेघालय में अच्छी संभावनाएं हैं। यद्यपि एक संगठित स्तर पर उनके प्रसंस्करण को बड़े स्तर पर पौधरोपण गतिविधियों के माध्यम से प्रारंभ नहीं किया गया है। इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

  2. पशुपालन और मांस प्रसंस्करण उद्योग

    पूर्वोत्तर क्षेत्र में मांस की मांग-आपूर्ति में बड़े अंतर के कारण, मेघालय में मुर्गी, सुअर और अन्य मांस उत्पादों की स्वास्थ्यकर एवं वैज्ञानिक प्रसंस्करण इकाइयों की आवश्यकता है।

    मेघालय में पशु अंगों और खालों के प्रसंस्करण तथा चमड़ा उद्योगों की स्थापना के साथ-साथ डेयरी और अनुषंगी उत्पादों के विकास के लिए उच्च संभावनाएं हैं।

    इन क्षेत्रों में इकाइयों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

  3. खनिज आधारित उद्योगों का विकास

    मेघालय उच्च ग्रेड के लाइमस्टोन, कोयले, ग्रेनाइट, सिलिमेनाइट, औद्योगिक क्ले, क्वार्टज़, फेल्डस्पार आदि खनिजों से समृद्ध है। निम्नलिखित खनिज आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाएगा:

    • क. कोयला आधारित उद्योग

      मेघालय में कम राख तत्वों और उच्च सल्फर तत्वों से युक्त अत्यधिक उच्च कैलोरिफिक मूल्य के कोयले का बड़ी मात्रा में उत्पादन होता है। इस कोयले का विभिन्न रसायनों और अन्य औद्योगिक उत्पादों के उत्पादन हेतु प्रयोग किया जा सकता है।

      ख. लाइमस्टोन आधारित उद्योग

      मेघालय में लाइमस्टोन के बड़े भंडार हैं। इन भंडारों में सीमेंट ग्रेड से रसायन ग्रेड तक विविधता है। राज्य के लाइमस्टोन भंडारों का उपयोग करते हुए निम्नलिखित परियोजनाएं स्थापित की जा सकती हैं:

      1. सीमेंट संयंत्र

      2. चूना संयंत्र
      3. कैल्शियम कार्बाइड संयंत्र
      4. प्रीसिपिटेटिड कैल्शियम कार्बोनेट इकाइयां और ब्लीचिंग पाउडर इकाइयां

      ग. खनिज आधारित अन्य उद्योग

      घ. मेघालय में इस क्षेत्र में निम्नलिखित कुछ अन्य उद्योगों को स्थापित किया जा सकता है:

      1. ग्रेनाइट खनन और पॉलिशिंग

      2. सिलिमेनाइट रीफ्रैक्टरी और अन्य अनुषंगी
      3. उद्योग
      4. क्ले वॉशरी
      5. सेरेमिक ग्लेज्ड टाइलें
      6. Cसीमेंट आधारित मोजाइक टाइलें
      7. सेरेमिक बर्तन और सेरेमिक लो टेंशन इन्स्युलेटर

      ङ. इलैक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी

      राज्य सरकार निजी क्षेत्र और/अथवा संयुक्त क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी के दायरे में इलैक्ट्रॉनिक आधारित उद्योग और कॉम्पलेक्सों की स्थापना को प्रोत्साहित करेगी।