सेवाएं

विपणन विकास सहायता

 |  अंतर्राष्ट्रीय सहयोग  |  निर्यात संवर्धन

लघु उद्योग विकास संगठन अपने नेटवर्क के माध्यम से लघु उद्योगों को कई प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराता है। विपणन, निर्यात संवर्धन और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में विशेषज्ञ सेवाएं भी योजनाओं और प्रोत्साहनों की एक श्रृंखला के माध्यम से उपलब्ध हैं।
 
परीक्षण
तकनीकी
विस्तार सेवाएं
प्रशिक्षण और मानव-शक्ति विकास
प्रौद्योगिकी रुझान और व्यापार रिपोर्ट

______________________________________
 

परीक्षण

क्षेत्रीय परीक्षण केंद्र (आरटीसी)

दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई और चैन्नई में स्थापित क्षेत्रीय परीक्षण केंद्र लघु उद्योग क्षेत्र में प्रारंभिक तौर पर निर्मित कच्चे माल, अर्ध-निर्मित उत्पाद और तैयार माल के लिए परीक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। ये केंद्र रसायन, मैकेनिकल, इलैक्ट्रीकल, धातु विज्ञान और मौसम विज्ञान में आधारभूत परीक्षण सुविधाओं से लैस हैं। इन आधारभूत सुविधाओं की सहायता से विभिन्न श्रेणियों में आने वाले उत्पादों का संबंधित विशिष्टता के सदृश्य परीक्षण किया जाता है।.

फील्ड टेस्टिंग स्टेशन (एफटीएस)

फील्ड टेस्टिंग स्टेशन देश के विभिन्न भागों में संबंधित क्षेत्रीय परीक्षण केंद्रों के तत्वावधान में कार्यरत हैं। इन स्टेशनों पर आधारभूत परीक्षण की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

क्षेत्रीय परीक्षण केंद्रों और फील्ड टेस्टिंग स्टेशनों के पतों की दूरभाष तथा फैक्स नंबरों सहित सूची को खोजने के लिए यहां क्लिक करें।
 

उद्योग संघों के परीक्षण केंद्र



संबंधित लिंक:

उद्यमी विकास कार्यक्रम
उप-संविदात्मक एक्सचेंज योजना
पर्यावरणीय सेवाएं